-राजभाषा के क्षेत्र में पूर्व मध्य रेल को मिला प्रथम पुरस्कार
हाजीपुर। रेल भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने पूर्व मध्य रेल को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार रेल मंत्री राजभाषा शील्ड के रूप में दिया गया।
यह पूर्व मध्य रेल के लिए गर्व की बात है कि उसे राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

इस पुरस्कार को पूर्व मध्य रेल के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री विजय कुमार ने ग्रहण किया। साथ ही, सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अमित कुमार अग्रवाल को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया।
#पूर्व_मध्य_रेल #राजभाषा_पुरस्कार #रेलमंत्रीशील्ड #हिंदी_प्रोत्साहन #IndianRailways












