Advertisement

मोतिहारी: लायंस क्लब के अध्यक्ष बने सुजीत कुमार सिंह तो सचिव सुधीर

चंपारण की खबर::
-लायंस क्लब के अध्यक्ष बने सुजीत कुमार सिंह तो सचिव सुधीर
– सेवा और समर्पण भाव से काम करने का लिया संकल्प

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के जेनरल बॉडी की मीटिंग शहर के एक स्थानीय होटल के सभागार में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष लायन विनय देवकूलियार ने किया। बैठक में तीन एजेंडा रखे गए। सबसे पहले अगले सत्र 2023-24 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव रहा। इसके लिए पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वरीय लायन सदस्य विजय अग्रवाल ने अध्यक्ष के लिए सुजीत कुमार सिंह का नाम प्रस्तावित किया। बैठक में उपस्थित सभी लायन सदस्यों ने एकमत से सहमति दी। वही अगले सत्र के सचिव के लिए सुधीर कुमार गुप्ता का नाम आया,फिर सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से सहमति दी।उसके बाद कोषाध्यक्ष के लिए वरीय लायन सदस्य, पूर्व अध्यक्ष अमित सेन का नाम प्रस्ताव किया गया। सभी सदस्यों ने तीनों नामों पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सहमति प्रदान किया। फिर उसके बाद लायन विजय अग्रवाल एवं लायन अमित सेन एवं लायन डॉ राहुल साह द्वारा क्लब के वरीय सदस्य सुधांशु रंजन को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा जोनल चेयरपर्सन (ZC) के रूप में चयन किया गया था, जिन्हें बुके देकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही अगले सत्र के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को बुके देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए गए।


क्लब के वर्तमान कोषाध्यक्ष अनुपम जयसवाल ने आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा। वही अगले सत्र के लिए पदस्थापन समारोह के लिए भी तैयारी के संदर्भ में चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने क्लब के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सेवा, समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक स्थगन की घोषणा अध्यक्ष ने की।
मौके पर लायन मनोज जयसवाल,अमरनाथ साहू ,केपी श्रीवास्तव, महेशचंद्र लाल, इंजीनियर सुधांशु सिन्हा,अभिषेक नारायण, राम प्रकाश सिन्हा,अशोक जयसवाल,विपुल शाह, अजीत कुमार नन्हे जी, मदन चौधरी,सतीश गुप्ता,डॉ सच्चिदानंद पटेल, राजू कुमार,चंदन कुमार,पवन पुनीत चौधरी,अजय कुमार सुमन,मनीष कुमार, आदित्य कुमार सिंह, सोनल श्रीवास्तव,अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने दी।