-मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को बंदरा व मुरौल में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित
मुजफ्फरपुर/बंदरा। 33 केवी बंदरा विद्युत लाइन एवं पावर सब स्टेशन (पीएसएस) में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण बुधवार, 2 सितंबर को बंदरा एवं मुरौल प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से 33 केवी लाइन और पीएसएस में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य दिन के 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक किया जाएगा।

रखरखाव कार्य के दौरान शक्ति उपकेंद्र बंदरा एवं ढोली से संचालित सभी फीडरों की सामान्य विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके कारण दोनों प्रखंडों के संबंधित इलाकों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित अथवा प्रभावित रहने की संभावना है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और बिजली से संबंधित जरूरी उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।












