Advertisement

मुजफ्फरपुर:बन्दरा में गणतंत्र दिवस झंडात्तोलन के निमंत्रण को लेकर BDO ने जारी किया संसोधित पत्र,लिखा : पहले पत्र में हो गयी थी टंकीय भूल!

-बन्दरा बीडीओ के पत्र से संशय,साल 2024 के 20 जनवरी को पत्र जारी कर साल 2023 के गणतंत्र दिवस झंडात्तोलन का दिया निमंत्रण!

-मामला संज्ञान में आने के बाद संसोशित पत्र भी किया गया जारी
-20 को पहली पत्र हुई थी जारी,पुनः 22 को संसोधित पत्र जारी की गई

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

बन्दरा बीडीओ के एक पत्र से संशय की स्थिति है। चालू साल 2024 के 20 जनवरी को पत्र जारी कर उन्होंने साल 2023 के गणतंत्र दिवस झंडात्तोलन का निमंत्रण दिया है।
दरअसल 26 जनवरी 2023 के झंडात्तोलन का निमंत्रण पत्र जारी किया गया है।


पत्र में जारी करने की तिथि 20जनवरी2023अंकित है।
जबकि पत्र जारी करने वाले बीडीओ के हस्ताक्षर 20जनवरी 2024 के तिथि में है।लिहाजा इस पत्र को लेकर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पत्र को देखकर वे लोग संशय की स्थिति में आ गए हैं।यह पत्र नामित सदस्यगण देखकर चौंकने लगे।इस मामले में मंगलवार को प्रखण्ड के अधिकारी सूत्रों ने बताया कि 20जनवरी को जारी पत्र कुछ लोगों में बंटते ही मामला संज्ञान में आने के बाद 22 तारीख की तिथि में पुनः संसोधित पत्र जारी कर दिया गया है।