-मुजफ्फरपुर में ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ का भव्य स्वागत
मुजफ्फरपुर | कांग्रेस पार्टी द्वारा एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में चल रही ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ का आज बिहार युवा सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनबंधु क्रांतिकारी के नेतृत्व में पुरानी जीरो माइल चौक पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिथिला पाग, अंगवस्त्र, किताब और पुष्पमालाओं से यात्रा दल का अभिनंदन किया।
युवाओं के लिए सरकार बनाए ठोस नीति – दीनबंधु क्रांतिकारी
इस अवसर पर दीनबंधु क्रांतिकारी ने कहा कि डोमिसाइल नीति में बदलाव के कारण बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि भारत में सबसे अधिक बेरोजगार युवा बिहार में हैं। उन्होंने मांग की कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार को जल्द से जल्द ‘युवा आयोग’ का गठन करना चाहिए।

कार्यक्रम में कई युवा नेता रहे मौजूद:
इस स्वागत समारोह में कई युवा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से समीर हुसैन, दिनकर शाही, मोहम्मद नसीम, प्रभात कुमार प्रभाकर, सौरभ कुमार, साहवाजपुर पैक्स अध्यक्ष मनीष बसंत, पूर्व शिक्षक अमरेंद्र चौधरी, मनीष कुमार, रंजन सिंह, अवनीश कुमार, विक्की साह, रणधीर कुमार, रुपेश कुमार, संजीव कुमार, विवेक, धीरेन्द्र, जप्पू निषाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
बेरोजगारी और पलायन बना प्रमुख मुद्दा:
‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ के तहत युवाओं के लिए रोजगार नीति, सरकारी नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों को उठाया जा रहा है। इस यात्रा को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
#पलायन_रोको_नौकरी_दो #बिहार_युवा_सेना #NSUI #कन्हैया_कुमार #बेरोजगारी











