Advertisement

मुजफ्फरपुर: बाजार समिति के पास जाम और जलजमाव, राहगीरों को भारी परेशानी

-मुजफ्फरपुर: बाजार समिति के पास जाम और जलजमाव, राहगीरों को भारी परेशानी

मुजफ्फरपुर। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के बाजार समिति के पास जाम और जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। बारिश के पानी के जमाव के बीच वाहन फंसे रहे, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां जल निकासी की व्यवस्था बेहद खराब है। हल्की से मध्यम बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है, और ऊपर से बढ़ते यातायात दबाव के कारण लंबा जाम लग जाता है।

दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम और संबंधित विभाग कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकाल पाए हैं। लोगों ने जल्द से जल्द जल निकासी व्यवस्था सुधारने और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने की मांग की है।