Advertisement

मुजफ्फरपुर : जलजमाव से लोगों की परेशानी, बिना बारिश भी सालोंभर बनी रहती है समस्या

-मुजफ्फरपुर : जलजमाव से लोगों की परेशानी, बिना बारिश भी सालोंभर बनी रहती है समस्या

मुजफ्फरपुर। शहर के कृष्णा टोली इलाके में पूर्व शिवहर सांसद स्वर्गीय बृज बिहारी प्रसाद के आवास से सटी गली में सालोंभर जलजमाव की समस्या बनी रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बिना बारिश के भी गली में पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बताया जा रहा है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि जलजमाव के कारण गंदगी बढ़ रही है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।