-मुजफ्फरपुर के उद्योगपति बसंत सिंह राजपूत ने कोलकाता में एंड्रे रसेल को दिया अवार्ड
-शहर का बढ़ाया मान
-कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में हुआ खास पल -खेल जगत और मुजफ्फरपुरवासियों के लिए बना गर्व का क्षण
कोलकाता: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और मुजफ्फरपुर निवासी बसंत सिंह राजपूत ने रविवार को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक आईपीएल मुकाबले के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर एंड्रे रसेल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया।

दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में जैसे ही बसंत सिंह राजपूत ने रसेल को ट्रॉफी सौंपी, पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। यह दृश्य न केवल खेल प्रेमियों के लिए विशेष रहा, बल्कि मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए भी गर्व का पल बन गया।
उद्योगपति बसंत सिंह राजपूत का यह योगदान यह दर्शाता है कि खेल और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कितनी गहरी है। उनके इस सम्मान समारोह में शामिल होना मुजफ्फरपुर के लिए एक सम्मान की बात रही।












