-एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार ने प्रखंड के सिमरा, पिरापुर,एवं बड़गांव पंचायत क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से आवश्यक जानकारी ली तथा विभिन्न प्रपत्रों के भरने आदि को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक बूथों पर 20-20वोटरों के नाम आवश्यक रूप से जोड़ने का टास्क दिया। उन्होंने कहा कि इससे कम लोगों के नाम जोड़ने पर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई भी संभव है। इस दौरान प्रखण्ड के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

बीपीएससी शिक्षक के रूप में चयनित बीएलओ बीडीओ को अविलंब दें जानकारी:डीएम
वहीं विडीओ कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान वैसे शिक्षक/-शिक्षिका जो बीएलओ का कार्य कर रहे थे और उनका बीपीएससी शिक्षक के रूप में चयन हो गया है और अन्यत्र योगदान किए हैं।
उन्हें कल डीएम द्वारा निर्देश गया है कि इसकी जानकारी बीडीओ,सुपरवाइजर ऑफिसर,बीईओ को यथाशीघ्र दें ताकि बीएलओ का कार्य बाधित न हो सके।











