Advertisement

‘भोजपुरिया बवाल’ के बाद काजल राघवानी की नई फिल्म ‘पिया का घर’ का ट्रेलर रिलीज

-‘भोजपुरिया बवाल’ के बाद काजल राघवानी की नई फिल्म ‘पिया का घर’ का ट्रेलर रिलीज

-पारिवारिक रिश्तों, सास-बहू की नोकझोंक और हॉरर का अनोखा संगम दिखाएगी फिल्म

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पिया का घर’ का ट्रेलर भव्य अंदाज में रिलीज कर दिया गया है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर में पारिवारिक रिश्तों, सास-बहू की तकरार, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और हॉरर का अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
फिल्म में काजल राघवानी और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में काजल राघवानी अपने अलग अंदाज और दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचती नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी परिवार और रिश्तों में आने वाले बदलावों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ हॉरर का तड़का इसे भोजपुरी सिनेमा में एक अलग तरह का प्रयोग बनाता है।
फिल्म के निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि ‘पिया का घर’ केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रिश्तों की अहमियत और समय के साथ उनमें आने वाले बदलावों को भी दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि काजल राघवानी सहित फिल्म के सभी कलाकारों का अभिनय दर्शकों को पसंद आएगा।
अभिनेत्री काजल राघवानी ने फिल्म को अपने लिए खास बताते हुए कहा कि इसकी कहानी परिवार और रिश्तों से सीधे जुड़ी है। सास-बहू के रिश्ते में होने वाले भावनात्मक उतार-चढ़ाव को फिल्म में अलग अंदाज में पेश किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म को अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे।


संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी ‘पिया का घर’ में काजल राघवानी और रितेश उपाध्याय के अलावा पारुल ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, संजीव मिश्रा, प्रेम दुबे, सृष्टि पाठक, काजल श्रीवास्तव, रीमा पाल सिंह, सोनी राज, अनिता ओझा, अनुराधा सिंह, सोनी सिंह, पुष्पेंद्र राय, प्रशांत द्विवेदी, पंकज झा, शीतल गुप्ता और खुशी सिंह सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की सह-निर्माता शर्मीला आर सिंह हैं। पटकथा सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है। संगीत ओम झा का है, जबकि गीत मनोज भावुक, धरम हिंदुस्तानी, पिंकू बाबा और शानदारजी ने लिखे हैं। डीओपी राज ठाकुर, संपादन संतोष हरावड़े, कोरियोग्राफी प्रवीण शेलार और बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरती का है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम हमिंग बर्ड वीएफएक्स ने संभाला है।
फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। एसआरके म्यूजिक के बैनर तले बनी ‘पिया का घर’ में पारिवारिक कहानी के साथ हॉरर और मनोरंजन का नया प्रयोग देखने को मिलेगा। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।