Advertisement

नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में महिला सभा आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

-नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में महिला सभा आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

राजापाकर-संजय श्रीवास्तव। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र की नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) की ओर से महिला सभा का आयोजन किया गया। सभा का उद्घाटन मुखिया बेबी देवी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

महिला सभा में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। इसमें मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण नली-गली निश्चय योजना, लोहिया स्वच्छता अभियान, समाज कल्याण विभाग, एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड सहित प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया।

सभा में पंचायत स्तर पर महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सामने लाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित महिलाओं द्वारा बताई गई समस्याओं को ग्रामसभा पंजी में दर्ज कर ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और स्थानीय समस्याओं का पंचायत स्तर पर निराकरण सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में मुखिया बेबी देवी, मुखिया प्रतिनिधि अमरेश सिंह, सविता कुमारी, अभिषेक कुमार, राधाकृष्ण कुमार, मनोहर कुमार, सफक नाज, सीमा कुमारी, रीना कुमारी सहित आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।