Advertisement

भाजपाइयों ने मनाया बिहार का काला दिवस, सीएम व डिप्टी सीएम का पुतला फूंका

मोतिहारी। राजन द्विवेदी।

 

-भाजपाइयों ने बिहार का काला दिवस, सीएम व डिप्टी सीएम का पुतला फूंका

मोतिहारी में आज भाजपाइयों ने बिहार का काला दिवस मनाते हुए शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। बिहार काला दिवस सह प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, चंद्रकिशोर मिश्रा, उप महापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद कर रहे थे। इस दौरान भाजपाई नेताओं ने जनप्रतिनिधियों, नियोजित शिक्षकों के साथ अन्याय व पटना में बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज की घटनाओं का विरोध करते हुए बिहार सरकार को संवेदनहीन बताया। साथ ही नियोजित शिक्षकों को नियमित नियुक्ति करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग करते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफा देने की मांग करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रतिरोध मार्च जब शहर के मीना बाजार गांधी चौक पर पहुंचा और सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। मौके पर भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रांतीय नेता मनोज पासवान सहित कई भाजपाइयों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। वहीं बताया कि सरकार की नाकामियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।