-भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, ऑनलाइन प्रशिक्षण व आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति
मुजफ्फरपुर, 1 जुलाई 2026। भाजपा पूर्वी मुजफ्फरपुर जिला कार्यालय में बुधवार को महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने की, जबकि इसका नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. मोनालिशा रॉय ने किया।
बैठक में महिला मोर्चा के ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यक्रमों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने संगठन की मजबूती में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. मोनालिशा रॉय ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यशैली से बेहतर ढंग से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में संगीना कुशवाहा, सीमा, अनिला, अंजली साह, निशा राणा, नीलम सिंह, ममता साहनी, चांदी, अनुराधा साहनी, उमा, वंदना सहित महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। प्रेस विज्ञप्ति जिला मीडिया प्रभारी गौतम सर्राफ की ओर से जारी की गई।












