-भागलपुर में NCC चयन प्रक्रिया संपन्न, 50 छात्र-छात्राओं ने बनाई जगह
भागलपुर:मंगलवार को सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नरगाकोठी में कक्षा अष्टम के छात्र-छात्राओं का चयन नेशनल कैडेट कोर (NCC) के लिए किया गया। चयन प्रक्रिया में कुल 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 30 भैया और 20 बहनों का चयन किया गया।
इस चयन प्रक्रिया में NCC के अधिकारी सीएचएम रणजीत सिंह, हवलदार गुरदीप सिंह, जीसीए पुष्पा कुमारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार तथा NCC ऑफिसर सागर कुमार की अहम भूमिका रही।

प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि NCC के माध्यम से छात्रों में व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। साथ ही शिविरों में भाग लेने से उन्हें व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त होता है।
वहीं सीएचएम रणजीत सिंह ने बताया कि NCC के बोनस अंक कॉलेज में नामांकन और सेना भर्ती में भी सहायक होते हैं, जिससे छात्रों के भविष्य को नई दिशा मिलती है।
इस अवसर पर संजय कुमार मंडल समेत विद्यालय के सभी आचार्य मौजूद रहे।












