Advertisement

ब्याहुत सेवा समिति (कलवार कुटी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

-ब्याहुत सेवा समिति (कलवार कुटी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जनकपुरधाम (मिश्री लाल मधुकर)।
ब्याहुत कलवार सेवा समिति (कलवार कुटी) जनकपुरधाम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को भव्यता एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्याम प्रसाद साह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेपाल कलवार महासंघ, काठमांडू के अध्यक्ष ई. राम चंद्र साह प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
निर्वाची पदाधिकारी उमेश साह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख अतिथि ई. राम चंद्र साह ने कहा कि कलवार समाज राजनीतिक भागीदारी में अब भी पीछे है, जिसके कारण उच्च पदों पर प्रतिनिधित्व कम है। उन्होंने कहा कि समाज को केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि एकजुट होकर संगठित मतदान एवं नेतृत्व के जरिए राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए। साथ ही उन्होंने शिक्षा के प्रसार, दहेज प्रथा उन्मूलन तथा गरीब एवं मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देने पर विशेष बल दिया।
समारोह में पूर्व मेयर लाल किशोर साह, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र भंडारी, पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार साह, निर्मल चौधरी, ई. प्रकाश चंद्र साह, जनकपुरधाम बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज चौधरी, संपादक कैलाश दास, जीतेन्द्र प्रसाद साह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।