-बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, पूर्व कुलपति डॉ. गोपालजी त्रिवेदी को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक। गुरुवार को बाबा खगेश्वर नाथ की पावन धरती पर बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का आगमन हुआ। इस दौरान मंत्री ने बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में बंदरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इसके बाद मंत्री पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पूर्व कुलपति स्वर्गीय डॉ. गोपालजी त्रिवेदी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत कृषि वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता बैद्यनाथ पाठक, रंगीश ठाकुर, ललन त्रिवेदी, मनीष झा, बंदरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने स्व. डॉ. गोपालजी त्रिवेदी के कृषि एवं शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।












