-बन्दरा में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर शिक्षा विभाग सक्रिय, विद्यालय परिवार उतरे जनसंपर्क में
बंदरा (मुजफ्फरपुर)। दीपक।
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बंदरा प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में राजकीय मध्य विद्यालय तेपरी के विद्यालय परिवार की ओर से तेपरी उर्फ हसननगर पंचायत के विभिन्न टोले-टोलों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। शिक्षकों ने ग्रामीणों से अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की।
विद्यालय परिवार ने बताया कि यह अभियान 02 नवम्बर से 03 नवम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के हर बसावन टोले में जाकर मतदाता बंधुओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है और उन्हें मतदाता शपथ पत्र के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। शिक्षकों ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक कर्तव्य है, और हर नागरिक को इसमें भाग लेना चाहिए।
इस जनसंपर्क अभियान में प्राथमिक विद्यालय मर्हेल्ला टोला पटसारा, प्रा.वि. शिवनगर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुन्नी बैंगरी, उ.म.वि. शंकरपुर सकरी, न्यू प्रा.वि. मधुरापुर लखराज पश्चिम तथा प्रा.वि. मोहनपुर के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने नुक्कड़ संवाद और प्रेरक गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के महत्व से अवगत कराया। अभियान का मुख्य संदेश था — “लोकतंत्र की ताकत आपका एक वोट है, मतदान जरूर करें।”
#मतदाता_जागरूकता_अभियान #SVEEP2025 #बंदरा #मुजफ्फरपुर #VoteForDemocracy #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ #BiharElections2025 #VoteAwareness #MatdataJagrukta











