पहला पति जेल में दूसरे पर हो गई लट्टू
-शादीशुदा महिला की प्रेम कहानी में नया प्रेमी बना बंधक
-जानें पूरा मामला
संवाददाता। भागलपुर ।
बिहार के भागलपुर जिले में एक शादीशुदा प्रेमिका ने बवाल काट दिया है। प्रेमिका की करतूत की वजह से घरवाले भी परेशान हैं। प्रेमिका और प्रेमी के घरवालों ने आरोप लगाया है कि उसने एक युवक को जबरन बंधक बना लिया है। उनका बेटा मेला घूमने जा रहा था, इसी दौरान प्रेमिका उसे जबरन सड़क से खींचकर ले गई और बंधक बना लिया है। मामला जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रेमिका करिश्मा पहले से शादीशुदा है। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
आरोपी प्रेमिका करिश्मा की शादी पहले ही हो चुकी है। शादी के बाद उसका पति एक रेप केस में आरोपी बन गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद से करिश्मा अपने पड़ोसी युवक से प्यार करती है। उसी के साथ शादी करना चाहती है। प्रेमी युवक की पहचान पड़ोस के रहने वाले 28 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना मधुसूदन थाना क्षेत्र के भदोरिया पंचायत के गंगा प्रसाद टोला की है। जहां प्रेमिका ने अपने प्रेमी रोहित कुमार को बंधक बना लिया है।

परिजनों के मुताबिक प्रेमी रोहित करिश्मा से शादी करना नहीं चाहता है। जिसकी वजह से दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना की खबर जब पूरे गांव में फैली, तो आस- पड़ोस के लोग भारी संख्या में जमा हो गए। कई तरह की चर्चा शुरू हो गई। रोहित कुमार को कमरे में बंधक बनाने के बाद इसकी जानकारी मधुसूदनपुर थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सफदर अली दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को पहले शांत कराया।
थाना प्रभारी ने पहले प्रेमी और प्रेमिका दोनों को हिरासत में लिया और उन्हें थाने लेकर पहुंचे। जहां दोनों को समझाने के बाद थाना प्रभारी ने पीआर बांड भरवाकर दोनों को छोड़ दिया। प्रेमी रोहित की मां ने बताया कि उनका बेटा मेला देखने जा रहा था। उसी दौरान उसे जबरन उठा लिया गया और कमरे में बंद कर दिया गया। उधर, प्रेमिका के पिता कंपनी यादव का कहना है कि दोनों को उन्होंने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसलिए रोहित को कमरे में बंद कर दिया है। वे किसी तरह से ये शादी नहीं होने देंगे।












