Advertisement

नशा मुक्ति दिवस कार्यक्रम में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया

चंपारण की खबर:::
-नशा मुक्ति दिवस कार्यक्रम में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आज मोतिहारी नगर भवन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अभिभाषण का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग कार्यक्रम जिला मद्य निषेध- उत्पाद एवं निबंधन विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग ने विभिन्न प्रखंडों में आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में
प्रथम सिमरन कुमारी, द्वितीय संध्या कुमारी, तृतीय पलक कुमारी, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम नैनसी सिंह, द्वितीय सचिन कुमार, तृतीय गुड़िया कुमारी।


मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, श्रम अधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा , वरीय कोषागार पदाधिकारी , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला दिव्यांगजन पदाधिकारी, सहित सैकड़ो की संख्या में जीविका दीदी,आशा, एएनएम कार्यकर्ता उपस्थित थे।