Advertisement

नरकटियागंज में बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद

-नरकटियागंज में बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद

-पुलिस जांच में जुटी

नरकटियागंज (बेतिया)। नरकटियागंज में बाइक चोरी की एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित विनोद प्रसाद ने इस संबंध में पुलिस को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है।

विनोद प्रसाद ने बताया कि वह अस्पताल से लौटकर अपने भतीजे अवनीश कुमार (निवासी प्रकाश नगर) के दरवाजे पर अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक खड़ी कर सोने चले गए थे। सुबह जब वे उठे तो देखा कि बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका।

बाद में पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, जिसमें एक युवक को बाइक चोरी करते देखा गया। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर बाइक का लॉक खोलता है और कुछ ही देर में बाइक लेकर फरार हो जाता है।

पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

#NarkatiyaganjTheft #BikeTheft #CCTVFootage #CrimeAlert #BettiahNews