Advertisement

दहेज़ हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

-दहेज़ हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

पीपराकोठी : स्थानीय थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव से दहेज हत्याकांड के दो आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी पंडितपुर गांव के सुरेश महतो का पुत्र पवन कुमार व भाग्यनारायण महतो का पुत्र सुरेश महतो है।

मामले को लेकर पिछले वर्ष कुड़िया निवासी रामप्रवेश महतो ने अपनी पुत्री आरती कुमारी के दहेज के लिए हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेकने को लेकर छः लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। तब से आरोपी फरार चल रहे थे। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।