Advertisement

थरमा-नयाटोला में आयोजित हुई इफ्तार पार्टी, कई नेता रहे शामिल

-थरमा-नयाटोला में आयोजित हुई इफ्तार पार्टी, कई नेता रहे शामिल

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत थरमा-नयाटोला में हर वर्ष की तरह इस साल भी भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन युथ वेल्फेयर सोसाइटीज द्वारा किया गया, जिसमें मोहम्मद कफील, फैजी, आंसु, महफूज, मुस्तूफा सहित अन्य लोगों ने मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर राजद नेता आदर्श कुमार राजा, विधायक निरंजन राय, फराज फात्मी, विनोद भगत, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार राय, पूर्व सरपंच मनोज राय, राहुल कुमार, रिगा राय, अरबींद राय समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया और सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में इफ्तार किया।

#इफ्तारपार्टी #मुजफ्फरपुर #गायघाट #राजनीति #भाईचारा