-जिंगल बेल जिंगल बेल जिंगल ऑल द वे…
—वीके इंटरनेशनल स्कूल में समारोह पूर्वक मना क्रिसमस उत्सव
–बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
मोतिहारी।संवाददाता।
शहर के बरियारपुर स्थित वीके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्रिसमस उत्सव का आयोजन किया गया। इस क्रम में बच्चों द्वारा गीत, संगीत और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति की गई। समारोह का उद्घाटन करते हुए विद्यालय के चेयरमैन विनय कुमार शर्मा ने कहा की ईसा मसीह का जन्म मानवता के कल्याण के लिए हुआ था। उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। मौके पर प्राचार्य अंजनी अशेष ने बताया कि प्रभु यीशु ईश्वर के दूत थे जो मानवता की रक्षा के लिए सूली पर चढ़ गए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत जिंगल बेल जिंगल बेल जिंगल ऑल द वे…तथा तेरी आंखा का यो काजल… आदि प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं।

प्राचार्य श्री अशेष ने कई गीतों को प्रस्तुत करके दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह के दौरान केक काटा गया और उपस्थित शिक्षकों और छात्र- छात्राओं ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। मौके पर शिक्षक विकास कुमार, दिलीप कुमार कुणाल पांडेय, राकेन्द्र थापा, आर्या भारती, सुबोध कुमार, चंदा कुमारी, अर्पिता कुमारी, कंचन उपाध्याय, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, रेणु कुमारी, सुबू थापा, रोशनी खरिया, पूजा कुमारी, रजनी कुमारी आदि मौजूद थे।












