जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी हमला, बाजार में ग्रेनेड धमाका, 10 से ज्यादा लोग घायल
एजेंसी। जम्मू।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को आतंकी हमला हुआ. आतंकियों ने टीआरसी और रविवार बाजार पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.बताया गया है कि विस्फोट उस समय हुआ जब इलाके में साप्ताहिक रविवार बाजार के लिए खरीदारों की भारी भीड़ थी. ग्रेनेड धमाके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

सूत्रों ने बताया कि ग्रेनेड पर्यटन स्वागत केंद्र (टीआरसी) खेल के मैदान के बाहर फेंका गया, जिसमें कम से कम 12 नागरिक घायल हो गए. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत स्थिर है.











