-चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन : शहर के दुर्गा पूजा पंडाल व मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-महिलाओं ने खोइछा भरकर मांगी मनोकामना, सुबह से श्रद्धालुओं की कतार
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
चैत्र नवरात्र को लेकर जिले के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में भी चैत्र दुर्गा पूजा कलश स्थापना के साथ किया गया। वहीं आज रामनवमी एवं मां दुर्गा के नौवेंउ स्वरूप का पूजन कर अपने नवरात्रि पूजन का हवन यज्ञ के साथ पूर्ण किया। इस दौरान मोतिहारी के बलुआ चौक स्थित शक्ति धाम मंदिर मंडप, बेलही देवी स्थान, कचहरी चौक के स्थित जगदम्बा मंदिर आनंद धाम एवं पतौरा में मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर रहे थे।

महिलाएं विशेष रूप से सजधज कर मंदिर पहुंची हैं। वे मां के सामने खोइछा भर रही हैं। खोइछा में सिंदूर, चूड़ी, मिठाई, फल और चुनरी जैसी पूजन सामग्री रखी जाती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां दुर्गा से सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। ‘जय माता दी’ के जयघोष से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां के आशीर्वाद से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती गईं। धीरे-धीरे यह स्थान एक भव्य मंदिर के रूप में विकसित हो गया। बताया जाता है कि हर साल लोगों में आस्था भक्ति के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। नवमी के दिन पूजा-पाठ के साथ कन्या पूजन और भंडारे का भी आयोजन रहा है।











