Advertisement

गायघाट | कांटा-सुस्ता मार्ग पूर्णतः बाधित, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

-गायघाट | कांटा-सुस्ता मार्ग पूर्णतः बाधित, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी बढ़ने से कांटा से सुस्ता की ओर जाने वाली सड़क पूर्णतः बाधित हो गई है। सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी बहने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


सड़क के बाधित होने से आसपास के लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। तस्वीर में सड़क पर तेज बहाव के बीच लोग किसी तरह रास्ता पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवागमन सुचारु कराने तथा बाढ़ प्रभावित मार्ग पर आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की है।