-सशस्त्र सीमा बल बीबीपेसरा के द्वारा सुलबाट्टा ग्राउंड में फुटबॉल मैच का किया गया आयोजन
गया।संवाददाता।
प्रमुख प्रचार अभियान के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी गया के कमांडेंट श्री एच. के गुप्ता के निर्देशानुसार इ कंपनी बीबीपेसरा कंपनी कमांडर असिस्टेंट कमांडेंट श्री रामवीर कुमार के नेतृत्व में सुलेबाट्टा ग्राउंड में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। जिसमे 4 टीमों ने भाग लिया था पहला स्पोर्ट्स क्लब भदैया, सोभ फुटबॉल क्लब, उज्जवल क्लब शर्मा और आजाद नवयुवक क्लब बीबीपेसरा की टीम ने भाग लिए जिसमें स्पोर्ट्स क्लब भदैया और सोभ फुटबॉल क्लब के बीच पहला मुकाबला हुआ।

जिसमें स्पोर्ट्स क्लब भदैया की टीम विजय हुआ। वही दूसरा मुकाबला उज्जल क्लब शर्मा, आजाद नवयुवक क्लब के बीच मैच किया गया जिसमें शर्मा का टीम विजय प्राप्त किया एवं लीग राउंड का दूसरा मुकाबला शर्मा और भदैया का टीम के बीच आज भदया स्पोर्ट्स मैदान में खेला गया जिसमें भदया स्पोर्ट्स क्लब की टीम दो गोल के मुकाबले तीन गोल से जीत हासिल किया और आगे के मैचों के लिए में अपनी टीम की जगह पक्का किया जो कि आने वाले समय में आगामी मैच 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (गया) के प्रांगण में कराया जाएगा।इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि जिला परिषद अरविंद यादव एवं भादया स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन अतीक जी ,आरिफ मोहम्मद समाजसेवी एवं सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।















