Advertisement

कराटे विश्व कप: रूस से पदक जीतकर लौटे भारतीय टीम का मुजफ्फरपुर में हुआ जोरदार स्वागत

-कराटे विश्व कप: रूस से पदक जीतकर लौटे भारतीय टीम का मुजफ्फरपुर में हुआ जोरदार स्वागत

-रूस में कराटे विश्व कप में पदक जीतकर लौटी भारतीय टीम का भव्य स्वागत
-बिहार की अनुष्का बनीं गौरव का कारण

मुजफ्फरपुर, बिहार।संवाददाता।

रूस के मॉस्को में आयोजित कराटे विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर लौटी भारतीय टीम का मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय टीम में शामिल बिहार की होनहार बेटी अनुष्का अभिषेक और टीम के मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव के स्वागत में खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

स्वागत समारोह की अगुवाई सेंडाई शिल्पी सोनम ने की, जिन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर विजेताओं का अभिनंदन किया। इसके अलावा प्रियंका सिंह, शीतल कुमारी, उपासना आनंद समेत रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के सदस्यों ने पारंपरिक तिलक, पगड़ी, मिठाई और हार पहनाकर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम रास वर्ल्ड के तत्वावधान में आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी शामिल हुए।

अनुष्का के ग्राउंड लेवल कोच सेंडाई सूरज पंडित, सुबेदार चंद्र प्रकाश, सेंसई नितेश कुमार, हिमांशु राज, रोहित प्रजापति, नाशिर फिरोज, तनुश्री, स्वीटी रॉय और अनुष्का के माता-पिता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

बाद में अनुष्का के मालीघाट स्थित रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स क्लब पहुंचने पर केक काटकर विशेष स्वागत किया गया। कोच सूरज पंडित ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में अनुष्का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम और रोशन करेंगी।

#KarateWorldCup #MuzaffarpurPride #AnushkaAbhishek #KarateChampions #BiharKeBeteBeti #RasWorldMartialArts #MuzaffarpurNews #SportsAchievement #IndiaInKarate