Advertisement

अलख मंदिर के सार्वजनिक कुंआ पर दबंगों ने किया कब्जा 

-अलख मंदिर के सार्वजनिक कुंआ पर दबंगों ने किया कब्जा

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

शहर के मुख्य मार्ग नगर भवन चौक के समीप बेलबनवा स्थित अलख मंदिर परिसर के सार्वजनिक कुंआ पर इन दिनों दबंगों ने कब्जा जमा लिया है। समाजिक स्तर पर हो रहे विरोध के बावजूद भी दबंग पुलिसिया सांठगांठ से भारी पड़ रहे हैं और कुएं को ढक कर कुंआ सहित उसकी जमीन पर कब्जा जमा लिया है। जबकि आसपास के लोगों ने इस संदर्भ में नगर थाना को सूचना दी है, बावजूद पुलिस भी दबंगों के मेल-मिलाप में आ कर मौन धारण कर लिया है। जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ क्षोभ व्याप्त है।

वहीं दूसरी ओर आज समाजिक स्तर पर समाजसेवी अरूण तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सदर एसडीएम के यहां आवेदन देकर उक्त कुंआ और उसकी जमीन को दबंगों के अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए मांग की है।