-अब घर में ही घिरे चंद्रशेखऱ ! BJP में शामिल होने के बाद शिक्षा मंत्री के बड़े भाई ऐलान- ‘मधेपुरा’ से चुनाव लड़ने को हूं तैयार
संवाददाता। पटना।
रामचरित मानस पर बार-बार सवाल खड़े करने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को आज बड़ा झटका लगा है. उनके सगे ‘राम’ भाजपा में शामिल हो गए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चंद्रशेखर के बड़े भाई रिटायर्ड प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद यादव को पार्टी में शामिल कराया. इसके पहले 24 जून को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के समक्ष रिटायर्ड प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद यादव पार्टी में शामिल होने वाले थे. लेकिन नड्डा का कार्यक्रम ऐन वक्त पर स्थगित हो गया था. लिहाजा वे दल में शामिल नहीं हो पाए थे. भाजपा में शामिल होने के बाद ही चंद्रशेखर के बड़े भाई ने अपनी मंशा साफ कर दी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह आज विधिवत भाजपा में शामिल हो गए। पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की स दस्यता ली. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, सुशील मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए थे. दल में शामिल होने के बाद चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दिया. उनसे पूछा गया कि क्या आप मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे ? उन्होंने कहा कि क्यों नहीं…अगर पार्टी हमें मौका देती है तो लड़ेंगे चुनाव. अपने छोटे भाई बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखऱ जो बार-बार रामचरित मानस पर सवाल खड़े करते हैं, इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब वही देंगे कि आखिर वो क्यों इस तरह की बात करते हैं।
बता दें, प्रो. रामचंद्र हाल ही में डीयू के सत्यवती कॉलेज से सेवानिवृत हुए हैं. ये दिल्ली विवि के सत्यवती कॉलेज मे इतिहास के प्रोफेसर थे. रिटायरमेंट के बाद राजनीतिक पारी भाजपा के साथ शुरू किया है।










