Advertisement

अपराधियों और ड्रग्स व शराब माफियाओं पर पुलिसिया कार्रवाई, 1350 गिरफ्तार

अपराधियों और ड्रग्स व शराब माफियाओं पर पुलिसिया कार्रवाई, 1350 गिरफ्तार

मोतिहारी।

मोतिहारी जिला पुलिस टीम एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में अपराधियों, ड्रग्स व शराब माफियाओं के खिलाफ जबरदस्त कारवाई की है। इस क्रम में अब तक 1, 350 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिसमें 1, 100 अपराधियों को जेल भेजा गया है। जबकि 11 आग्नेयास्त्र सहित करोड़ों रुपए मूल्य के चरस, स्मैक एवं करीब साढ़े आठ हजार लीटर शराब बरामद किया गया है। एसपी ने इस संबंध में बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों, शराब व ड्रग्स माफियाओं को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।