Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना पहुंचेंगे महिला जनप्रतिनिधि : मनोरमा

-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना पहुंचेंगे महिला जनप्रतिनिधि : मनोरमा

 

पटना/गया।सम्वाददाता।

जदयू कार्यालय नागमतिया रोड गया में पूर्व विधान परिषद सदस्य सह जदयू नेत्री मनोरमा देवी के नेतृत्व में गया से 5 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताहिक दिवस के अवसर पर पटना जाने की तैयारी हेतु बैठक की गई, ज्ञात हो कि 8 मार्च होली का त्यौहार होने के कारण 5 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताहिक दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड द्वारा पूरे बिहार के महिला जनप्रतिनिधियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी सभा करेंगे कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रदेश कार्यालय द्वारा गया से पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती मनोरमा देवी को कार्यक्रम का कमान सौंपा गया है इसी की तैयारी हेतु आज बैठक की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोरमा देवी ने बताया की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी ने विशेष रुप से कार्य किया है सरकारी नौकरी में 35 फ़ीसदी आरक्षण पंचायती राज व्यवस्था एवं नगर निकाय में 50% का आरक्षण लागू किया गया।

जिसके फलस्वरूप हम देख रहे हैं कि आज महिलाएं समाज एवं क्षेत्र का नेतृत्व कर रही हैं या मेडिकल क्षेत्र हो या फिर शिक्षा की बात हो आज बिहार की महिलाएं आगे हैं तो हमें खुशी होता है की पार्टी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पर महिला जनप्रतिनिधि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पटना के कार्यक्रम में शामिल रहेंगे इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया से हजारों की संख्या में महिला जनप्रतिनिधि पटना रवाना होंगे! इस तैयारी बैठक में पूर्व विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा, जदयू जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जूली मेहता,पूर्व महिला अध्यक्ष सोनम दास, पूनम कुशवाहा, कोच प्रखंड अध्यक्ष रामती देवी, परैया अध्यक्ष रिंकी कुमारी, नगर प्रखंड अध्यक्ष बेबी देवी,खिजरसराय अध्यक्ष रेखा देवी, वार्ड पार्षद ममता किरण, सुशीला देवी,गीता देवी, कलावती देवी,रूबी कुमारी,माधुरी देवी,अनिता देवी, गीता वर्मा, संगीता कुमारी, ननगी देवी ,बबिता देवी एवं पार्टी की कई महिला साथी उपस्थित थी।