-RDS कॉलेज गोलंबर पर घंटों लगा जाम
-राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
मुजफ्फरपुर। शहर के आरडीएस कॉलेज गोलंबर पर बुधवार को घंटों जाम लगा रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गोलंबर के आसपास वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। कई वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इससे जरूरी काम से निकले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरडीएस कॉलेज गोलंबर शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है और यहां अक्सर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। लोगों ने जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है।











