Advertisement

PMCH सहित पटना के इन 18 प्राइवेट अस्पतालों में भी आज से कोरोना का इलाज शुरू

पटना।संवाददाता
पटना में कोरोना के इलाज के लिए सोमवार को 18 निजी अस्पतालों को इजाजत दे दी गयी है।इससे संबंधित आदेश सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर चौधरी ने सोमवार को जारी कर दिया। इन अस्पतालों में मंगलवार से कोरोना मरीजों का इलाज शुरू हो जायेगा।वहीं पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भी आज यानि मंगलवार से कोरोना का इलाज शुरू हो जाएगा।डीएम कुमार रवि के आदेश के अनुसार इन तमाम अस्पतालों में कुल बेडों के 20 से 25% बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित आइसोलेशन वार्ड रहेंगे. अन्य बेडों पर सामान्य मरीजों के इलाज की अनुमति दी गयी है।साथ ही जो मरीज अपने खर्च पर इलाज के लिए तैयार होगा, वैसे ही मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती करने की इजाजत दी जायेगी।


अस्पताल – नंबर
हाइटेक इमरजेंसी – 8709547571
जीएस न्यूरोसाइंस- 7903737307
अरविंद हॉस्पिटल- 9308517988
मेडिका मगध हॉस्पिटल- 7261894664
डॉ विमल हॉस्पिटल- 7422198884
हर्ट हॉस्पिटल प्रा लि- 9608442366
श्री मुरलीधर मेमोरियल- 9955189419
अनुप इं.ऑफ ऑथोपेडिक्स – 8227896527
एएस नर्सिंग होम – 9955189419
पारस हॉस्पिटल – 7360008351
क्यूरिस हॉस्पिटल – 7369944144
महावीर वात्सल्य – 94733667421
पाल्म ब्यू हॉस्पिटल – 9334284491
मिडवर्सल हॉस्पिटल – 9679885104
रूबन मेमोरियल – 8873037800
तारा नर्सिंग – 8873037311
बुद्धा कैंसर सेंटर – 7677968298
नेस्तव हॉस्पिटल – 7360050050


आज से पीएमसीएच में होगा कोरोना मरीजों का इलाज:
पीएमसीएच में मंगलवार से कोरोना मरीजों का इलाज शुरू हो सकता है।यहां 100 बेडों का वार्ड बनाया गया है. राजेंद्र सर्जिकल ब्लाॅक में बने इस वार्ड में कोविड मरीजों के इलाज की सारी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। सोमवार शाम तक सारी तैयारियां कर ली गयी हैं।अगर किसी कारण से यहां आज मरीजों को भर्ती नहीं लिया जायेगा तो फिर बुधवार से भर्ती लिया जायेगा।यहां सभी बेडों पर आॅक्सीजन और 20 बेडों पर वेंटीलेटर की सुविधा रहेगी।
दूसरी बीमारियों के मरीजों का होता रहेगा इलाज:
पीएमसीएच में भले ही 100 बेड का कोविड 19 वार्ड बन गया है. लेकिन, यहां पूर्व की तरह ही दूसरी बीमारियों के मरीजों का इलाज भी चलता रहेगा। राजेंद्र सर्जिकल ब्लाॅक में दूसरे और तीसरे तल्ले पर न्यूरो, आर्थो, सर्जरी के मरीजों को भर्ती किया जायेगा। इसके अधीक्षक डाॅ बीके कारक ने बताया कि यहां पूर्व की तरह ही ओपीडी चलेगी, दूसरी बीमारी के मरीज भी भर्ती होंगे, इमरजेंसी भी चलती रहेगी और आॅपरेशन भी होंगे।