Advertisement

CRPF जवान रवि रंजन की शहादत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया

-CRPF जवान रवि रंजन की शहादत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया

-परिजनों को दी सांत्वना

मोतिहारी / राजन द्विवेदी

जिले के पहाड़पुर प्रखंड के निवासी राजा राम प्रसाद के पुत्र, CRPF जवान रवि रंजन की मणिपुर में शहीद होने एवं उनके पार्थिव शरीर का घर पर पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह खबर सुनकर गहरा दुख व्यक्त किया है। कहा कि शहीद रवि रंजन की शहादत ने उनके परिवार और पूरे समुदाय को शोकसंतप्त कर दिया है। इस कठिन समय में प्रदेश अध्यक्ष ने शहीद के परिजनों से फोन पर बात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने शहीद रवि रंजन के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपना समर्थन और संवेदना व्यक्त की।


साथ ही उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान श्री राय ने कहा कि भगवान शहीद रवि रंजन की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल एवं साहस दे। उन्होंने आगे कहा, “हम सब उन्हें हमेशा याद रखेंगे। उनका बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा। इस भावुक मौके पर ब्रजभूषण श्रीवास्तव, ओसैदूर रहमान खान, रवि रंजन नेता और अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। सभी ने शहीद जवान के परिवार के प्रति संवेदना जताई और उनकी शहादत को सलाम किया।