– CM नीतीश के सबसे नजदीकी मंत्री विजय चौधरी के साले के ठिकानों पर छापा,हड़कंप
सम्वाददाता। पटना।
विपक्षी एकता की बैठक से पहले जिस बात का आशंका जताई जा रही थी, वह सही साबित होती नजर आ रही है। आज बिहार सरकार के वित्त मंत्री और नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जानेवाले विजय कुमार चौधरी के साले के ठिकाने पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई उनके बेगूसराय स्थित आवास पर की जा रही है।

बताया जा रहा है कि विजय चौधरी के साले का नाम अजय सिंह उर्फ कारू सिंह है। उनकी गिनती बेगूसराय के बड़े ठेकेदार के रूप में की जाती है। साध ही जदयू के सबसे कद्दावर नेता से भी उनकी काफी नजदीकी है।
केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी सात वाहनों से कार्रवाई करने पहुंचे हैं। सभी वाहन रांची और पटना नंबर के हैं। अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह के बेगूसराय के श्रीकृष्ण नगर स्थित आवास पर जांच एजेंसी की कार्रवाई चल रही है। अजय सिंह का लोहा फैक्ट्री समेत दर्जन भर से ज्यादा उद्योग धंधे हैं।












