-बन्दरा में जानलेवा बारिश,वृद्धा की सड़क किनारे जलभरे गड्ढे से मिला शव
मुुुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
लगातार जारी बारिश मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड क्षेत्र में जानलेवा साबित हुई है। लगातार बारिश के बीच घर से गायब हुई वृद्धा की मौत सड़क किनारे जल भरे गड्ढे में डूबने से हो गई। घटनाक्रम पियर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव का बताया गया है। जहां पार्वती देवी (86) की मौत हो गई। शनिवार को सड़क किनारे जल भरे गड्ढे से वृद्ध का शव बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पियर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेजा।

पियर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि बरियारपुर में सड़क किनारे जल भरे गड्ढे में डूबने से महिला की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। नूनफारा पंचायत के मुखिया रंगीला देवी के पति सुरेश साह ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार बारिश के बीच महिला शुक्रवार की रात से घर से गायब थी। समझा जाता है की शौच के लिए वह घर से निकली होगी। इस दौरान वह गायब हो गई। शनिवार की सुबह में भी उसकी काफी खोजबीन की गई, कहीं कुछ पता नहीं चल सका। दिन में बरियारपुर में सड़क किनारे जलभरे गड्ढे में उसका शव देखा गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। वार्ड संख्या 3 कि वह महिला थी।
















