-दो पक्षों की झड़प में एक की मौत, चार घायल
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
शनिवार की रात सर्लाही जिला क्षेत्र चार के गौडेता नगरपालिका 6में शनिवार की रात दस बजे दो पक्षों के बीच हुयी पत्थरबाजी में एक की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी है। मृतक 65बर्षीय केवल राय हैं। गंभीर रूप से घायल एक का इलाज प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम में चल रही है। वही अन्य तीन लोगों की चिकित्सा सर्लाही में चल रही है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। घटना की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सर्लाही ने की हैं।

















