-हत्था में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज
बन्दरा। दीपक।
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बन्दरा के कनीय विद्युत अभियंता का अभिनिर्धारण पद के अधिकारी अभिषेक रंजन ने हत्था के नवीन कुमार पर अघरेलू (सिंगार दुकान) श्रेणी में बिना मीटर के विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर बिजली चोरी करने के आरोप में हत्था ओपी में नामजद प्राथमिक दर्ज कराई है।मामले में विद्युत अधिनियम की आवश्यक धाराओं में प्राथमिक दर्ज कराई गई है। ओपीअध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
















