-रामदयालु गुमटी के पास ॐ सेवा दल का निःशुल्क कांवरिया शिविर, श्रद्धालुओं को भोजन-दवा समेत कई सुविधाएं
मुजफ्फरपुर। सावन की सोमवारी को लेकर कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से ॐ सेवा दल मुजफ्फरपुर की ओर से रामदयालु गुमटी के समीप निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाबा गरीबनाथ मंदिर जाने वाले कांवरिया बंधुओं के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में कांवरियों के लिए चाय, बिस्किट, शरबत, भोजन और दवा सहित कई आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।

सेवा दल के सदस्य लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे और उनकी जरूरतों का ध्यान रखा।
शिविर में भक्तों के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर ॐ सेवा दल के अध्यक्ष पारस नाथ प्रसाद, संरक्षक पप्पु सिंह, मीडिया प्रभारी अजीत कुमार के अलावा मिंटू कुमार, सूरज कुमार, अजय कुमार, नवीन कुमार, अमित रंजन, अंजन कुमार, राहुल कुमार, सनी कुमार, राजेश शर्मा, प्रिंस कुमार, सोनू कुमार, चंदन कुकर सिंह, दीप मोहन, अरविंद सहित बड़ी संख्या में सेवा दल के सदस्य और भक्तगण मौजूद रहे।












