-सिमरा ध्वजा मेला की सफलता को लेकर हुई आयोजन समिति की बैठक
बंदरा । दीपक।
प्रखंड के सिमरा महावीर स्थान में 4 फरवरी को विशाल महावीरी ध्वजा रोपण,पूजन सह मेला का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को आयोजन समिति की बैठक में मेला के भव्य आयोजन एवं सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया सन 1975 से यहां कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।पिछले 48 सालों से इस कार्यक्रम के भव्यता,आस्था एवं श्रद्धा विश्वास की वजह से इलाके के लोगों की भारी भीड़ इस मेला में उमड़ती है।

आयोजन समिति के लालबाबू मेहता, धर्मेंद्र मेहता, सतीश कुमार, अमरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, गरीबनाथ साह, अंजनी कुमार, दिलीप साह, सूरज कुमार आदि ने बताया कि पिछले 48 साल पहले पहली बार यहां ध्वजा मेला की शुरुआत की गई थी। तब से प्रत्येक साल यह आयोजन यहां किया जाता है। जिसमें इलाके के लोगों की भारी भीड़ जुटती है।ध्वजा मेला नामी है।












