-शरद यादव थे प्रखर समाजवादी,उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: विधायक
बंदरा। दीपक।
प्रखंड के लोहरखा में शुक्रवार को वरीय राष्ट्रीय नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राजद के प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति की कामना की गई तथा शरद यादव के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान विधायक निरंजन राय ने शरद यादव के निधन को बिहार की सियासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने बताया कि वे प्रखर समाजवादी नेता थे। उनका निधन पार्टी ही नहीं, राज्य एवं देश की सियासत के लिए अपूरणीय क्षति है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड उपप्रमुख उमेश राय कर रहे थे,जबकि संचालन विधायक प्रतिनिधि विनय यादव के द्वारा किया गया। इस मौके पर अरविंद यादव, राम कुमार राय,नवनीत कुमार,राकेश कुमार,राहुल कुमार, चंदेश्वर कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, महेश राय आदि भी मौजूद थे।












