Advertisement

Breaking: विधायक गुट को झटका,मत विभाजन की प्रक्रिया में 13 वोट से हारे बन्दरा प्रमुख

-विधायक गुट को झटका,मत विभाजन की प्रक्रिया में 13 वोट से हारे बन्दरा प्रमुख

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

जिले के बन्दरा प्रखंड के विक्षुब्ध पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा प्रखंड प्रमुख पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित बैठक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में बुलाई गई।इस दौरान प्रखंड पंचायत समिति सदस्यों की अविश्वास प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मतों का विभाजन कराया गया। सदन सदस्यों का बताना है की अविश्वास पर चर्चा के दौरान सदस्यों के द्वारा लाए गए और अविश्वास के बिंदुओं पर प्रमुख सोनी चौधरी सदन को उचित जवाब नहीं दे सके। इसके बाद मत विभाजन की प्रक्रिया कराई गई। जिसमें 13 मत अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मिले जबकि तीन मत विपक्ष में। वहीं एक क्रॉस वोटिंग हुआ। लिहाजा अविश्वास मत विभाजन की प्रक्रिया में प्रखंड प्रमुख सोनी चौधरी सदस्यों का विश्वास नहीं जीत सकी। 13 मतों से वोटिंग हार गयी। लिहाजा प्रखंड प्रमुख की कुर्सी रिक्त हो गयी। अब यहां पुनः निर्वाचन की प्रक्रिया कराई जाएगी। मामले में नियमानुसार पुनः चुनाव की तिथि तय की जाएगी। बताया जाता है कि विक्षुब्ध गुट का नेतृत्व पूर्व प्रमुख रिंकी देवी के नेतृत्व में किया गया। बहस एवं मतों की विभाजन की प्रक्रिया में कुल 17 में 17 पंचायत समिति उपस्थित थे। इस दौरान जिला से डीआरडीए निदेशक तथा प्रखंड के बीडीओ भी मौजूद थे। सभी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही थी। बन्द गेट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

वर्तमान विधायक गुट को झटका:

इस तरीके से प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक गर्माहट के बीच नए गुट की विजय सक्रियता बढ़ गई है। बताया जाता है की अविश्वास प्रस्ताव का मत विभाजन जीतने वाला पूर्व प्रमुख रिंकी देवी के नेतृत्व वाली गुट पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव समर्थित है। वहीं निवर्तमान प्रमुख सोनी चौधरी वर्तमान विधायक निरंजन राय समर्थित गुट के थे। लिहाजा इस तरीके से मत विभाजन की प्रक्रिया में प्रमुख के हार के बाद वर्तमान वर्तमान विधायक गुट को झटका लगा है।हालांकि पूर्व प्रमुख पति रंजीत पोद्दार ने देर शाम बताया कि वे किसी गुट या पार्टी में शामिल नहीं रहे हैं।न ही कोई दिलचस्पी है।