-बरिष्ठ पत्रकार राम भरत साह नेपालप्रेस स्वतंत्रता सेनानी पुरस्कार से सम्मानित
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
बरिष्ठ पत्रकार राम भरत साह को नेपाल प्रेस स्वतंत्रता सेनानी से सम्मानित किया गया है। सुर्खेत में पूस 8गते को नेपाल पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित साधारण सभा में महामहिम राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के हाथो सम्मानित होने का गौरव मिला।

राम भरत साह तीन बिषयो से एम. ए. है। राजनीति शास्त्र में त्रिभुबन विश्व विद्यालय में स्नातकोत्तर में सर्वोच्च अंकलाकर टॉप करने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। छात्रजीवन से ही वे प्रजातंत्र स्थापना के लिए सक्रिय थे। प्रजातंत्र आन्दोलन में राजशाही निरंकुश शासक के यातना के शिकार हुए। वे महीनो तक इलाज में रहे। उनके निर्भीक पत्रकारिता के लिए वे नेपाल में काफी चर्चित रहे।











