-राष्ट्रीय युवा महोत्सव कर्नाटका में हिस्सा लेंगे गया कालेज के विशाल राज
गया।धीरज।
भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित 26th राष्ट्रीय युवा महोत्सव हुबली धरवाड़ (कर्नाटका) में 12 से 16 जनवरी 2023 तक होने जा रहा है, जिसका उद्घाटन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ।

इस कार्यक्रम में गया कॉलेज के राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित विशाल राज हिस्सा लेंगे l विशाल राज पिछले 6 वर्षों से सेवा को ध्यान में रखते हुए निरंतर सामाजिक गतिविधि मे शामिल रहते है। विशाल राज अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं इसके साथ ही वह कहते हैं कि इसमें उनके अभिभावक तुल्य शिक्षकों का भी अहम योगदान रहा है। इसपर प्राचार्य डाक्टर दीपक कुमार सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों तथा छात्रों ने अपनी शुभकामना दी।
















