Advertisement

Breaking: मोतिहारी के पूर्व जिलाधिकारी एस शिवकुमार के निधन से शोक की लहर

चंपारण की खबर::

-मोतिहारी के पूर्व जिलाधिकारी एस शिवकुमार के निधन से शोक की लहर

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले के पूर्व जिलाधिकारी एस शिवकुमार की असामयिक मौत आज बंगलुरु में इलाज के दौरान हो गई। उनके निधन की खबर सुनते ही बिहार सहित खासकर पूर्वी चंपारण के उनसे जुड़े गणमान्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरकारी कर्मचारी सहित अन्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय कुमार मोतिहारी के जिलाधिकारी रहते हुए अपने कार्य शैली के खास अंदाज से लोगों के दिलों में जगह इस कदर बना लिए थे कि, मोतिहारी से स्थानांतरित होने के बाद उनकी विदाई करने के लिए मोतिहारी से मेहसी तक सड़क के दोनों किनारे लोगों की मानव श्रृंखला बन गई थी और लोग खड़े होकर अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें विदा किया। विदाई के उस ऐतिहासिक क्षण को लोग आज भी याद करते हैं। उनकी कृति इस जिले के लोग भुला नहीं पाए थे कि उनके निधन की खबर ने लोगों को झंझोर दिया।