-लीची की जैविक खेती को लेकर जिला उद्योग केंद्र में कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरपुर।संवाददाता।
जिला उद्योग केंद्र में एक जिला एक उत्पाद के तहत लीची की जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें इन्वेस्ट इंडिया दिल्ली से आई नचिकेता ने वहां उपस्थित किसानों को जैविक खेती के लाभ के बारे में बताया। साथ ही बताया कि लीची की जैविक खेती से किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकेगा।

मौके पर मौजूद जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक ने बताया कि जिले के छोटे किसानों को एक साथ मिलकर कर या फिर एफपीओ बनाकर लीची की खेती करनी चाहिए। साथ ही लीची के बाग में हल्दी, सरसों आदि की फसल कर लाभ कमा सकते हैं। कार्यशाला में करीब 60 किसानों ने भाग लिया।
















