– मुजफ्फरपुर के बन्दरा में प्रखण्ड प्रमुख सोनी चौधरी ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण, लेट से आने वाले कर्मचारियों के काटे हाजिरी।
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
खबर मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड मुख्यालय से है, जहां प्रखंड प्रमुख सोनी चौधरी ने आज प्रखंड कार्यालयों में लेट आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया है।लेट-लतीफ पहुंचने वाले कर्मचारियों के हाजिरी काटे तथा जमकर फटकार लगाई ।

उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। प्रमुख ने बताया कि मुख्यालय में कर्मचारी एवं अधिकारी कब कार्यालय आ रहे हैं और जा रहा है। इसे रोकने-टोकने वाला कोई नहीं। जिससे आम लोग परेशान हैं।ऐसे में प्रखंड मुख्यालय आने वाले जरूरतमंद लोग बैरंग लौट कर जाने को मजबूर है। अधिकारियों-कर्मचारियों की मनमानी के कारण से आम लोग तंग-तबाह हैं।












