Advertisement

Breaking: महामंडलेश्वर को जम्मू जाने से पुलिस ने रोका

प्रेस विज्ञप्ति

-महामंडलेश्वर को जम्मू जाने से पुलिस ने रोका
========================

जम्मू ।संवाददाता।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद जी महाराज आज गाजियाबाद से जम्मू के लिए रवाना होने के लिए अपने तमाम साधु-संतों के साथ जैसे ही निकले तुरंत गाजियाबाद जिले के डीसीपी ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए जम्मू राजभवन जाने से रोक दिया।


महामंडलेश्वर ने जम्मू के राज्यपाल मनोज सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस्लामिक आतंकवाद बिल्कुल भी नजर नहीं आता निर्दोष कश्मीरी हिंदू पंडित लगातार इस्लामिक आतंकवाद की भेंट चढ़ते चले जा रहे हैं जिसका तमाम देश के साधु संत विरोध कर रहे हैं और वही विरोध प्रदर्शन करने के लिए जम्मू राजभवन जैसे ही रवाना हुए उन्हें तुरंत गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जाने से रोक दिया।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद जी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हम हिंदू सनातन धर्म का कत्ल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और इस मामले को हिंदू धर्म संसद में जोर शोर से उठाएंगे और कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए तमाम साधु संत त्रिशूल भाले लेकर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए जल्दी जम्मू रवाना होंगे।