Advertisement

Breaking: महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक, 15 को बन्दरा प्रखण्ड मुख्यालय पर होगा महाधरना

-महागठबंधन समन्वय समिति बैठक, 15 को बन्दरा प्रखण्ड मुख्यालय पर होगा महाधरना

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ बिहार में महागठबंधन के कार्यकर्ता प्रखंड स्तर पर महाधरना का कार्यक्रम करेंगे। जिसके तहत सोमवार को जिले के बन्दरा प्रखंड के रामपुरदयाल पंचायत भवन प्रांगण में प्रखंड स्तरीय महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। जिसमें महागठबंधन समन्वय समिति के अंतर्गत इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से 15 जून को बन्दरा प्रखंड मुख्यालय पर महा धरना सभा के सफल आयोजन का प्रस्ताव पारित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी स्तरीय रणनीति बनाई गई एवं जिम्मेवारी तय की गई। सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने स्तर से इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर अपनी जिम्मेदारी एवं प्रस्तावों को रखा।विभिन्न प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि विनय यादव,भाकपा माले के रामबली सिंह, सीपीआई के सुनील कुमार श्रीवास्तव, राजद के रविंद्र सहनी, जदयू के मनोज कुशवाहा,कांग्रेस के सुमन कुमार ओझा, चंदेश्वर महतो,जय प्रकाश राय, रामनरेश साह, समीर कुमार, दिलीप कुमार चौधरी, उमेश महतो आदि भी मौजूद थे।